फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: रेलवे बैठक में बांदा-जालौन के सांसदों ने रखीं नई ट्रेनों की मांग

विज्ञापन
फोटो-35-बैठक में मौजूद सांसद कृष्णा देवी। स्रोत: रेलवे
विज्ञापन
जालौन के ध्यानार्थ...
विज्ञापन


फोटो-35-बैठक में मौजूद सांसद कृष्णा देवी। स्रोत: रेलवे

- बांदा सांसद ने अतर्रा स्टेशन के विकास और चित्रकूटधाम कर्वी से रामेश्वरम तक नई ट्रेन चलाने का सुझाव दिया
- उरई-जालौन सांसद ने उरई से नई दिल्ली और कोंच से कानपुर के बीच सीधी रेल सेवा की मांग उठाई

अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। झांसी मंडल क्षेत्र के सांसदों और उनके प्रतिनिधियों के साथ शुक्रवार को झांसी के ओरछा पैलेस एवं कन्वेंशन सेंटर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में रेलवे के विकास कार्यों, यात्री सुविधाओं और क्षेत्र की रेल जरूरतों पर चर्चा हुई। बांदा की सांसद कृष्णा देवी शिवशंकर पटेल और उरई-जालौन के सांसद नारायण दास अहिरवार ने अपने-अपने क्षेत्र से जुड़ी रेल सुविधाओं और नई ट्रेनों को लेकर प्रमुख मांगें रखीं।
बांदा सांसद ने अतर्रा रेलवे स्टेशन के विकास का मुद्दा उठाया। उन्होंने चित्रकूटधाम कर्वी से रामेश्वरम के बीच नई ट्रेन संचालित करने का सुझाव भी दिया। उनका कहना था कि इससे बुंदेलखंड और दक्षिण भारत के बीच रेल संपर्क बेहतर होगा और यात्रियों को सुविधा मिलेगी। वहीं उरई-जालौन के सांसद नारायण दास अहिरवार ने उरई से नई दिल्ली के बीच रेल सेवा शुरू करने का सुझाव दिया। उन्होंने कोंच से कानपुर को सीधे रेल सेवा से जोड़ने की मांग भी रखी। इससे क्षेत्र के यात्रियों को दिल्ली और कानपुर की यात्रा के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता झांसी-ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा ने की। इसमें झांसी मंडल क्षेत्र के सांसदों और उनके प्रतिनिधियों ने नई ट्रेन सेवाओं, ट्रेनों के ठहराव व फ्रीक्वेंसी, स्टेशन विकास, यात्री सुविधाओं और रेल नेटवर्क विस्तार से जुड़े सुझाव दिए।
विज्ञापन

रेल प्रशासन ने सांसदों की ओर से रखे गए सुझावों पर गंभीरता से विचार कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक में उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह, मंडल रेल प्रबंधक झांसी अनिरुद्ध कुमार सहित रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें