अतर्रा। लूट के इरादे से घर में घुसे नकाबपोश दो बदमाशों ने युवक को लाठी और कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया। परदेश से कमाकर लाए हुए 30 हजार रुपये और मोबाइल फोन लेकर भाग निकले। परिजन घायल को जिला अस्पताल लाए। यहां से कानपुर रेफर कर दिया गया।
बिसंडा थाना क्षेत्र के शिव गांव निवासी 17 वर्षीय नागेंद्र कुमार सिंह पुत्र देव कुमार तीन दिन पूर्व परदेश से कमाकर करीब 30 हजार रुपये लेकर घर आया था। गुरुवार की रात दो नकाबपोश बदमाशों ने उसके घर पर धावा बोल दिया। नगेंद्र पर लाठी से हमलाकर दिया और कुल्हाड़ी मार दी। बदमाश उसके 30 हजार रुपये और मोबाइल फोन लेकर भाग निकले।
वारदात के समय मां कृष्णा देवी और पिता देव कुमार दूसरे कमरे में सो रहे थे। मामा देवनारायण सिंह यादव ने बताया कि नागेंद्र का कानपुर स्थित प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। बिसंडा थाना एसआई ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। बिसंडा थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय ने कहा कि तहरीर नहीं मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही हल्का क्षेत्र के एसआई को मौका मुआयना के लिए भेजा भेजा तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।