फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : महिला को पीटकर किया बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। ससुरालियों ने महिला को बेरहमी से पीटकर बेहोश कर दिया। परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों की मदद से उसे मायके लाया गया। पिता ने बेटी के ससुर, पति और दो ननदों के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कराकर उसका मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

बबेरू की सुमन देवी पुत्री नन्हेराम की शादी 16 फरवरी 2019 में कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के गांव घुघुवा में पंकज उर्फ बसंत के साथ हुई थी। ससुराली विदाई के बाद पांच लाख रुपये और बाइक की मांग कर रहे थे। दिसंबर 2021 में मांग पूरी न होने पर पंकज अपनी पत्नी सुमन और अबोध बच्ची को बबेरू चौराहे पर छोड़ गया।
सुमन ने इसकी शिकायत बबेरू कोतवाली में परिवार परामर्श केंद्र में की थी। इस पर 13 जनवरी 2022 में उनकी सुलह कराई गई थी। आरोप है कि दो सितंबर को सुमन को उसके ससुर कुंवर पाल, पति पंकज, ननद नीरज और सोनम ने पीटकर घायल कर बेहोश कर दिया और भाग निकले।
विज्ञापन

दूसरे दिन होश आने पर सुमन ने भाई दुर्गेश और परिवार परामर्श केंद्र सदस्य सुनीता भारती, मीना भारती को घटना की जानकारी दी। इस पर दोनों सदस्य वहां पहुंची और प्रधान विमला देवी को बुलाया। इलाज कराकर उसे लेकर कोतवाली बबेरू आईं। यहां पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सुमन का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें