फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा पंडालों से लिए निर्देशों का पालन करने का शपथपत्र

विज्ञापन
Banda: Affidavit to follow instructions from Durga Pandals - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। केंद्रीय पूजा महोत्सव समिति की शहर में एक मैरिज हाल में बैठक हुई। शहर के दुर्गा पंडालों के अध्यक्ष, महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। पदाधिकारियों से शपथ पत्र लिया गया कि दुर्गा पूजा व विसर्जन के दौरान शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे। केंद्रीय समिति ने पूजा पंडालों के कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनकर निराकरण का आश्वासन दिया गया। मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव और व्यापारी प्रदीप जड़िया को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष व समिति संरक्षक संजय सिंह ने कहा कि पूजा पंडालों के कार्यकर्ताओं की समस्याओं का प्रशासन से मिलकर निराकरण कराया जाएगा। योग गुरु प्रकाश साहू ने सभी समितियों के पदाधिकारियों से कहा कि पंडालों में कम ध्वनि वाले वाद्य यंत्र लगाए जाएं। इससे आसपास के लोगों व बच्चों को पढ़ाई में दिक्कत न हो। पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज ने नगर पालिका से शहर के गड्ढों को भरने व झूलते तारों को ठीक कराने की मांग की गई।
विहिप अध्यक्ष चंद्रमोहन बेदी ने कहा कि पूरे नौ दिन छुट्टा मवेशियों पर रोक लगाई जाए। मुदित शर्मा ने भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक की मांग की। प्रमुख संरक्षक राजकुमार शिवहरे, अध्यक्ष अमित सेठ भोलू, महामंत्री कल्लू सिंह राजपूत, शिव प्रसाद अवस्थी, गोपाल चंद्र अवस्थी, राकेश राजपूत, संजय काकोनिया, वीके सिंह, संजय निगम, पंकज रावत, डा. रमाशंकर राजपूत, राकेश गुप्ता दद्दू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें