The lock kept hanging on the girl's pre-secondary school
- फोटो : BANDA
कमासिन। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय बीरा में बुधवार को ताला लटकता रहा। छात्र ताला देखकर वापस लौट गए। अभिभावक विनय व रामबाबू ने बताया कि प्रधानाध्यापक माह के एक दो बार ही आते हैं। यहां 79 छात्र पंजीकृत हैं।
विद्यालय में इंचार्ज प्रधानाध्यापक महेंद्र पाल, अनुदेशक महेश कुमार व राजकुमार यादव कार्यरत हैं। अनुदेशक महेश कुमार ने बताया कि इंचार्ज प्रधानाध्यापक की तबियत खराब चल रही है।
बुधवार को सुबह से बारिश होने की वजह से वह विद्यालय नहीं पहुंच सका। दूसरे अनुदेशक राजकुमार भी स्कूल नहीं पहुंचे। इससे ताला बंद रहा। उधर, खंड शिक्षा अधिकारी विजय सिंह सचान ने कहा कि शिकायत मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।