फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : डाक्टरों के हस्ताक्षर न बनाने पर अपर निदेशक खफा

विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण करते अपर निदेशक डा.विजयपति द्विवेदी। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। कार्यभार संभालने के छठवें दिन मंडलीय अपर निदेशक ने जिला पुरुष और महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उपस्थिति रजिस्टर देखा। कई डॉक्टरों के हस्ताक्षर न करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने ओपीडी से डॉक्टरों को बुलवाकर अपने सामने दस्तखत बनवाए। चेतावनी दी कि नियमित हस्ताक्षर न बनाने पर वेतन रोकने की कार्रवाई होगी। अस्पताल परिसर में गंदगी पर भी असंतोष जताया।
विज्ञापन

एक सितंबर को काम संभालने वाले अपर निदेशक (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) डॉ. विजयपति द्विवेदी बुधवार को अचानक जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने डॉक्टरों के कक्षों और वार्डों का बारीकी से निरीक्षण किया। मरीजों और तीमारदारों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। फिलहाल उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली। अलबत्ता परिसर में जगह-जगह गुटके की पीक और गंदगी पर नाराजगी जताई। यहां के बाद महिला चिकित्सालय पहुंचकर निरीक्षण किया।
यहां भी उन्हें गंदगी मिली। उन्होंने सीएमएस से असंतोष जताया। अस्पताल प्रबंधक और सुपरवाइजर को फटकार लगाई। सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। दोनों अस्पतालों के उपस्थिति रजिस्टर में कई डाक्टरों ने हस्ताक्षर नहीं बनाए थे।
विज्ञापन

अपर निदेशक ने नाराजगी जताते हुए नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। लापरवाही पर वेतन रोकने जैसी कार्रवाई की चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल सीएमएस डॉ. एसएन मिश्रा, महिला अस्पताल सीएमएस डॉ. सुनीता सिंह, प्रबंधक प्रमोद कुमार, स्टेनो हेमंत कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें