बांदा। डीएम दीपा रंजन के निर्देश पर चार टीमों ने शहर व कस्बों के 17 नर्सिंगहोम/अल्ट्रासाउंड सेंटरों का औचक निरीक्षण किया। नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार व एसीएमओ डॉ.साकिब अनवर ने कटरा, स्वराज कालोनी, आवास विकास स्थित अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच की।
एसडीएम सदर सुरभि शर्मा व एसीएमओ डा.मनोज कुमार ने अलीगंज, कटरा, गायत्री नगर व आवास विकास स्थित नर्सिंग होम में जाकर निरीक्षण किया। इसी तरह एसडीएम बबेरू व एसीएमओ डॉ.आरएन प्रसाद ने बबेरू में एसडीएम अतर्रा विकास यादव व उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीएन यादव ने अतर्रा स्थित अल्ट्रासाउंड केंद्रों में पहुंचकर जांच की। रिपोर्ट डीएम को सौंपेंगे। डीएम ने गठित टीमों से शाम तक रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।