बांदा। परिवहन निगम के मंडलीय दल ने दो अलग-अलग रोडवेज बसों को चेक किया। एक में नौ और दूसरी में सात सवारी बिना टिकट मिलीं। अफसरों ने जुर्माना लगाने के साथ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट एआरएम को भेजी है। साथ ही चालक व परिचालक की ड्यूटी को ब्रेक करने के निर्देश दिए हैं।
मंडलीय चेकिंग दल के यातायात निरीक्षक रमेशचंद्र की अध्यक्षता में टीम ने शुक्रवार को महोबा-कानपुर मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। इसमें मुस्करा के पास राठ डिपो की राठ से कानपुर जा रही बस में चेकिंग के दौरान नौ यात्री बिना टिकट पकड़े गए।
बस में चालक कमर अहमद, परिचालक रामभवन मौजूद थे। चालक पर तीन हजार 16 रुपए का जुर्माना किया। उधर, मकराव (मौदहा) के पास हमीरपुर डिपो की हमीरपुर से मौदहा जा रही बस को चेक किया। बस में सात यात्री बिना टिकट मिले। चालक अब्दुल कादिर, परिचालक मोहम्मद फ्याज थे।
परिचालक पर दो हजार 840 रुपये का जुर्माना किया। टीम ने एआरएम को भेजी गई रिपोर्ट में चालक परिचालकों की जांच अवधि तक ड्यूटी ब्रेक करने की बात कही है।