फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिन पूर्व राजस्थान से लौटे युवक ने आत्महत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
कमासिन। थाना क्षेत्र के तिलौसा गांव में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। घर में उसका शव रस्सी के फंदे पर लटका मिला। परिजन घटना का कारण स्पष्ट नहीं कर सके। बताया कि 10 दिन पहले राजस्थान से मजदूरी करके घर लौटा था।
विज्ञापन

तिलौसा गांव निवासी हरी प्रसाद तिवारी (35) पुत्र अश्वनी ने रविवार को सुबह करीब 10 बजे घर में रस्सी का फंदा गले में कसकर खुदकुशी कर ली। दरवाजे अंदर से बंद थे। देर तक बाहर न आने पर भाई ने उसके मोबाइल पर कॉल की। फोन नहीं उठा। अनहोनी की आशंका पर बड़े भाई रामस्वरूप ने खिड़की से शव लटका देखा।
पुलिस के आने पर दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतारा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भाई ने बताया कि हरी प्रसाद छह भाइयों में छोटा और अविवाहित था। उसके नाम 10 बीघा जमीन है।
विज्ञापन

10 दिन पहले ही राजस्थान से मजदूरी करके घर लौटा था। भाई के मुताबिक जब से वापस घर आया तभी से गुमसुम रहता था। लेकिन परेशानी का कोई कारण किसी से नहीं बताया। थाना इंस्पेक्टर उमेश कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल की जांच की गई है। परिजन कारण नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें