बांदा। केन नदी पर स्थित क्षतिग्रस्त पैलानी पुल को मरम्मत के बाद आवागमन के लिए खोल दिया गया है। हालांकि इसमें सिर्फ तीन टन से कम भार वाले वाहन ही गुजरेंगे।
डीएम ने बताया कि बबेरू-तिंदवारी-सुमेरपुर मार्ग पर केन नदी में स्थित पैलानी पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने पर 18 जून से वाहनों का आवागमन अवरूद्ध कर दिया गया था। लोक निर्माण विभाग ने बताया कि क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत करा दी गई है। हिलाजा वाहनों पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया गया है। बशर्ते तीन टन से कम भार वाले वाहन ही पुल से गुजरेंगे। इससे अधिक भार वाले वाहन वैकल्पिक मार्ग से गुजरेंगे।