फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी नेता की कार से पिस्टल सहित बैग पार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी नेता की कार से दिनदहाड़े अज्ञात युवक ने लाइसेंसी रिवाल्वर और कैश से भरा बैग पार कर दिया। पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गई। आनन-फानन शहर की सीमाएं सीलकर चेकिंग शुरू हुई। कुछ ही देर बाद यह बैग पुलिस कार्यालय से चंद कदम दूर लावारिस अवस्था में पड़ा मिला। रिवाल्वर सहित सब कुछ सुरक्षित था।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के आदेश पुलिस अधिकारियों को देकर गए थे। उधर, मंगलवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे डीएवी इंटर कालेज रोड निवासी और हिंदू युवा वाहिनी के जिला संगठन मंत्री अनुराग कुमार चंदेरिया अपनी निजी स्कार्पियो से कहीं बाहर जा रहे थे। कालूकुआं पुलिस चौकी के सामने स्थित पेट्रोल पंप के पास कार का पहिया पंक्चर हो गया।
ड्राइवर इसे बनवाने लगा और चंदेरिया नजदीक में कहीं बाथरूम चले गए। इसी बीच उनकी कार की सीट पर रखा बैग अज्ञात युवक निकालकर फरार हो गया। बैग में उनका लाइसेंसी पिस्टल व उसका लाइसेंस, 5000 रुपये, आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि रखे थे। घटना से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

खबर मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक एलबीके पाल सहित कोतवाली प्रभारी और अन्य चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच गया। पुलिस अधीक्षक ने शहर की सभी सीमाओं पर चेकिंग शुरू करा दी। उधर, पेट्रोलपंप के सीसी कैमरों में चेकदार शर्ट पहने युवक को कार से बैग उठाकर ले जाते देखा गया।
चौतरफा पुलिस भाग दौड़ कर ही रही थी कि तभी कुछ घंटों बाद ही चोरी गया बैग पुलिस अधीक्षक कार्यालय से चंद कदम दूर पड़ा मिला। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बैग उसके स्वामी अनुराग चंदेरिया को सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। बैग उठाने वाले के फुटेज मिले हैं। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें