फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन के फाइनल मुकाबले आज

Fri, 07 Oct 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
sports logo - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बांदा। हार्पर क्लब में चल रही बैडमिंटन प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को पुरुष युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में काजी जमीर और अशफाक की जोड़ी ने नरेंद्र सिंह और अरुण अवस्थी की जोड़ी को 21-10, 21-18 के दो सेटों में हरा दिया।
विज्ञापन


सीरजध्वज सिंह और शशि रुपौलिहा की जोड़ी ने राजन पुरवार और गोपाल ओमर को 21-9, 21-14 के अंतर से पराजित किया। युगल के अगले मैच ने प्रदीप एवं विक्रम ने सौरभ व बिट्टू की जोड़ी को 21-8, 22-20 से शिकस्त दी।

पुरुष एकल मुकाबलों में प्रदीप वर्मा ने शिवांकुर को दो सेटों में 21-12, 21-11 से हराया। भानु (बांदा) ने शशांक श्रीवास्तव (अतर्रा) को 21-10, 21-11 से पराजित किया। बालिकाओं के एकल मुकाबलों में प्रियंका सिंह ने निधि कमल को 21-11 व 21-9 से मात दी।
विज्ञापन


शनिवार को विभिन्न आयु वर्गों के बीच फाइनल मुकाबले होेेंगे। यह प्रतियोगिता बीबीडी यूनिवर्सिटी और मुरका थर्मल पावर द्वारा कराई जा रही है। आयोजन सचिव अनवर अली और प्रायोजक प्रतिनिधि मोहम्मद परवेज ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बुंदेलखंड में बैडमिंटन के प्रति लोगों में रुचि बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें