फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: खो-खो में बबेरू की टीमों ने चार खिताब जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मैदान पर फुर्ती, तालमेल और दमखम के बीच खिलाड़ियों ने खो-खो में जीत के लिए पूरा जोर लगाया। बबेरू स्थित जेपी शर्मा इंटर कॉलेज में आयोजित 70वीं जनपदीय खो-खो प्रतियोगिता में मंगलवार को बबेरू के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। बालक और बालिका वर्ग के पांच मुकाबलों में बबेरू की टीमों ने चार खिताब जीते। सब-जूनियर बालक वर्ग में तिंदवारी की टीम ने बाजी मारी। बबेरू, तिंदवारी और अतर्रा के विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिरोमणि श्रीवास और विद्यालय के प्रधानाचार्य श्याम मनोहर राव ने किया। विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने अपनी फुर्ती और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। निर्णायक की भूमिका त्रिभुवन सिंह पाल और जितेंद्र यादव ने निभाई। धर्मपाल सिंह, बिसंडा ने संचालन किया। बबेरू ने सीनियर बालिका वर्ग, सीनियर बालक वर्ग, जूनियर बालिका वर्ग और जूनियर बालक वर्ग का खिताब जीता। सब-जूनियर बालक वर्ग में तिंदवारी प्रथम रहा। शिक्षक राजेश तिवारी, विवेक यादव, विनय सिंह, विपिन कुमार, सुमित मलिक मौजूद रहे। प्रधानाचार्य श्याम मनोहर राव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें