फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: प्रागी मंदिर में क्रांतिकारियों को आजाद ने दिया था शस्त्र प्रशिक्षण

विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय में पुण्य तिथि पर चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि देते पदाधिकारी। - फोटो : स्रोत पार्टी
विज्ञापन
बांदा। कांग्रेसियों सहित अन्य संगठनों ने क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की पुण्य तिथि पर उन्हें याद किया। श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आजाद ने यहां प्रागी तालाब में जनपद के क्रांतिकारियों को शस्त्र प्रशिक्षण दिया था। हमें उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कार्यालय में नगर अध्यक्ष अफसाना साह की अगवाई में क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का बलिदान दिवस मनाया गया। कहा कि 1927 में चंद्रशेखर आजाद बांदा आए थे। क्रांतिकारी पंडित गोपीनाथ दनादन के निवास पर दो दिन एक रात रुके और बांदा के क्रांतिकारियों से देश की आजादी के लिए सलाह मशवरा किया था। प्रागी मंदिर में क्रांतिकारियों को आजाद ने शस्त्र प्रशिक्षण भी दिया। कार्यक्रम में अशोक वर्धन, राज बहादुर गुप्ता, सत्य प्रकाश द्विवेदी, एडवोकेट,शिवबली सिंह, अशरफ उल्ला, डॉ. केपी सेन, शब्बीर सौदागर,दिनेश कुमार, सुखदेव गांधी, अलीबक्श आदि उपस्थित रहे। उधर, जनता दल (यू) कार्यालय में चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि मनाई गई। जिला महासचिव अखिलेश सिंह यादव ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। कार्यक्रम में शिवमोहन चौधरी, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें