पैरामेडिकल कालेज में मतदाता जागरूकता रैली निकालते छात्र-छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
नरैनी रोड तिंदवारा स्थित पैरा मेडिकल कालेज एंड नर्सिंग स्कूल में छात्र-छात्राओं ने गांव में रैली निकाल कर मतदाताओं को जागरूक किया। ‘मतदान सबका अधिकार’ संबंधी नारे लगाए। चेयरमैन मकबूल अली खां, डायरेक्टर डा.जरीना खान समेत जीएनएम, एएनएम व डीपीटी के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। कालेज में कुकिंग प्रतियोगिता में जीएनएम द्वितीय वर्ष की छात्रा सोनम गुप्ता प्रथम, नेहा व संगीता शुक्ला द्वितीय व अनमोल निगम ने तीसरा स्थान पाया। सुपरिटेंडेंट फसीउल्ला, प्रधानाचार्य सफीना सईद, मैनजर शमीम खां निर्णायक रहे।
उधर, बबेरू क्षेत्र में गया प्रसाद महाविद्यालय, भभुवा के छात्र-छात्राओं ने गांव में मानवाधिकार व मतदाता जागरूकता रैली निकाली। नारे लगाकर ग्रामीणों को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने को प्रेरित किया। मधु कुशवाहा, शीलू पटेल, मनीष, शत्रुघ्न, एनएसएस प्रभारी अंजनी कुमार, आनंद सिंह, प्राचार्य शिव कुमार, राजीव सिंह, अश्वनी कुमार समेत टीचर शामिल रहे।