बांदा। रेलवे संपत्ति की सुरक्षा और संरक्षा को लेकर छात्रों को जागरूक किया। आदर्श बजरंग इंटर काॅलेज में रेलवे के सहायक सुरक्षा आयुक्त झांसी मोहम्मद असलम ने कहा कि रेलवे की संपत्ति सभी की है। इसकी सुरक्षा सभी को करनी चाहिए। कहा कि ट्रेन में पथराव, बेवजह चेन पुलिंग से बचे। 20 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए जागरूक किया।
प्रभारी निरीक्षक देव नारायण कसाना ने कहा कि अनाधिकृत रेल लाइन को पार न करें। टिकट लेकर यात्रा करें। प्रधानाचार्य कैप्टन मिथलेश पांडेय ने कहा कि रेल संपत्ति हम सभी की है। इसे नुकसान पहुंचाना खुद का नुकसान जैसा है। लिहाजा रेल संपत्ति को नुकसान होने से बचाए। इस मौके पर शिक्षक, छात्र व रेल सुरक्षा बल के जवान मौजूद रहे।