बांदा। शराब के नशे में युवक ने जहर खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव निवासी आशीष तिवारी (24) शनिवार की शाम शराब के नशे में घर पहुंचा। परिजनों ने नशा करने से मना किया तो उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इलाज के दौरान रात में दम तोड़ दिया। पारिवारिक चाचा बाबू तिवारी ने बताया कि वह शराब और गांजा का लती था। पिता विजय कुमार तिवारी के चार बीघा जमीन है। वह खेती किसानी करते हैं। गिरवां इंस्पेक्टर राकेश तिवारी ने बताया कि परिजन नशे का लती बता रहे हैं। नशे में जहर खाने की बात कह रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।