पपरेंदा। बांदा से खप्टिहा कलां जा रही सवारियों से भरा आटो सामने से आई बाइक को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक समेत चार सवारियां घायल गईं।। उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है।
पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहाकलां गांव निवासी ऑटो चालक सूरज बली निषाद सोमवार को दोपहर बांदा से सवारियां भरकर खप्टिहाकलां गांव जा रहा था। पपरेंदा के पास सामने से आई बाइक को बचाने में ऑटो बेकसबू होकर पलट गया। ऑटो में सवार चालक समेत झील पुरवा निवासी लल्लूराम व दरदा गांव निवासी मनोज कुमार, खप्टिहा कलां गांव निवासी उमा गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज पपरेंदा अजीत प्रताप सिंह ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा है।