फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ढूंढे नहीं मिल रहे 11 हजार बुजुर्ग पेंशनर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। समाज कल्याण विभाग को 11 हजार पेंशन धारक बुजुुर्ग ढूंढे नहीं मिल रहे। आधार, मोबाइल नंबर और बैंक से सीडिंग न होने से उनकी पेंशन भी नहीं आ रही है। लाभार्थी मृत हैं या जीवित, इसका पता न चलने से विभाग परेशान है।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर पेंशनरों का एसडीएम और नगर पालिका ईओ के माध्यम से सत्यापन कराया जा रहा है। जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पेंशन पाने वाले लाभार्थियों की संख्या 60,453 है। शासन ने अब पेंशन धारकों को आधार, मोबाइल नंबर, बैंक से सीडिंग को अनिवार्य कर दिया है, लेकिन अभी तक 49,329 लाभार्थियों ने ही यह विभागीय प्रक्रिया पूरी की है। इन्हें मार्च तक की पेंशन मिल चुकी है।
वहीं, 11 हजार से अधिक पेंशनधारकों ने अभी तक आधार से मोबाइल नंबर व बैंक से आधार सीडिंग नहीं कराई, जिससे इनकी पेंशन शासन से रुकी हुई है। विभाग इसके लिए कई बार ग्राम पंचायत स्तर पर कैंप लगाए। लेकिन इनका कोई अता-पता नहीं चला। शासन के आदेश पर जिलाधिकारी ने एप जिलाधिकारी व खंड विकास अधिकारियों को बुर्जुर्ग पेंशनधारकों के सत्यापन के निर्देश दिए हैं। ताकि पेंशनरों की सही जानकारी सामने आ सके।
विज्ञापन

कहा कि सत्यापन का काम पूरी ईमानदारी के साथ किया जाए। किसी मृत पेंशन धारक को जीवित दर्शाया गया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। उधर, समाज कल्याण अधिकारी अभिषेक कुमार अवस्थी का कहना है कि सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन के बाद पेंशनरों की सही स्थिति सामने आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें