Augassi Ghat Bridge will now be built with 65.26 crores
- फोटो : BANDA
बांदा। औगासी घाट पर यमुना नदी पर बन रहे पुल और एप्रोच (पहुंच) मार्ग के लिए प्रदेश सरकार ने पुनरीक्षित स्टीमेट की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब 65 करोड़ 26 लाख 99 हजार रुपये स्वीकृत हुए हैं, जो पिछले स्टीमेट से 16 करोड़ 35 लाख 38 हजार रुपये ज्यादा हैं।
वित्तीय वर्ष 2019-20 राज्य योजना (सामान्य) के अनुदान संख्या 57 व 83 के अंतर्गत जिले में फतेहपुर-बबेरू-अतर्रा-नरैनी-करतल मार्ग में औगासी घाट पर यमुना नदी पर सेतु, पहुंच मार्ग और अतिरिक्त पहुंच मार्ग तथा सुरक्षात्मक कार्यों के लिए 48 करोड़ 91 लाख 61 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई थी।
पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने बताया कि उन्होंने पिछले वर्ष 18 फरवरी को मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर इस पुल की लागत बढ़ जाने पर पुनरीक्षित/ संशोधित स्टीमेट की स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया था। उन्होंने बताया कि इस पर स्वीकृति मिल गई है।
गुरुवार (19 मार्च) को प्रदेश लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव डा. चंद्रभूषण द्वारा औगासी घाट पर यमुना नदी में पुल आदि के लिए पुनरीक्षित प्रस्ताव को राज्यपाल द्वारा कुछ शर्तों के साथ स्वीकृति देने का शासनादेश जारी किया है।
इसमें कहा है कि यह कार्य वर्ष 2011 में नाबार्ड योजनांतर्गत स्वीकृति हुआ था। तब इसकी मूल लागत 48 करोड़ 91 लाख 61 हजार रुपये स्वीकृति हुई थी।