फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पुलिस कर्मी का उगाही का ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मौरंग से भरे वाहनों की निकासी के नाम पर कालिंजर थाने में तैनात एक कथित पुलिस कर्मी का धन उगाही के लिए दबाव बनाने का ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। हालांकि आडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। इस आडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने सीओ नरैनी को जांच सौपी है। सीओ ने आरोपी सिपाही से रविवार को स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


वायरल ऑडियो में कथित पुलिस कर्मी फोन पर 15 जुलाई तक आकर मिलने का दबाव बना रहा है। जबकि मौरंग की वाहनों से ढुलाई करने वाला 20-22 जुलाई तक आने की मोहलत मांग रहा है। ऑडियो में पुलिस कर्मी का मोबाइल में नाम लिखकर आ रहा है। साथ ही वह मौरंग ढुलाई कराने वाले से कह रहा है कि उसके एक नहीं दो वाहन चल रहे हैं। मौरंग ढुलाई कराने वाला कह रहा है कि दूसरा वाहन अभी से चलना शुरू हुआ है। वह बच्चे की तबीयत ठीक न होने से परेशान है। दूसरी ओर से कथित पुलिस कर्मी कहता है कि उसने कब मदद नहीं की है। थाना प्रभारी के लिए बोल रहा है कि साहब से कम लेन-देन में बात कर दे। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच सीओ नरैनी को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें