बांदा। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2026 आज यानी रविवार को होगी। परीक्षा केंद्र बांदा शहर का आदर्श बजरंग इंटर कालेज है। परीक्षा में 975 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
छात्रों को आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज पहुंचने के लिए बाबूलाल चौराहा पहुंचना होगा। यहां से चंद कदम पर ही कॉलेज स्थित है। परीक्षा सुबह 11 बजे से 12.30 बजे तक होगी। इसके साथ ही महोखर स्थित राजकीय स्पर्श दृष्टिबाधित इंटर कालेज में 17 बच्चों की परीक्षा अलग से होगी।
सभी विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 10 बजे तक पहुंचना होगा। प्रवेश पत्र का लिंक पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा जा चुका है। प्रवेश पत्र में दिक्कत होने पर विद्यार्थी स्कूल का फोटो पहचान पत्र या आधार कार्ड लेकर परीक्षा केंद्र पहुंच सकते हैं। प्रश्न पत्र के उत्तर ओएमआर शीट पर देने होंगे। इसके लिए छात्र अपने साथ काले या नीले रंग का बॉल पाॅइंट पेन लेकर आएंगे।
ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश-पत्र
लिंक www.amarujala.com पर जाकर आप अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। लिंक पर क्लिक करने के बाद दिखने वाले पहले खाने में वही मोबाइल नंबर डालें, जो आपने फॉर्म भरते समय दिया था। इसके बाद अपने नाम का चयन कर प्रवेश-पत्र डाउनलोड करें।
अगर आपको एसएमएस के जरिये भेजा जाने वाला एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक मोबाइल पर प्राप्त नहीं हुआ है या प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की असुविधा हो रही है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप ई-मेल आईडी foundationamarujala.com पर संपर्क कर सकते हैं।