फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को उठाने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 22 Sep 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
मनचले युवकों ने छात्रा को जबरन बाइक से उठा ले जाने की कोशिश की। राहगीरों के ललकारने पर छात्रा को छोड़कर भाग निकले। पिता की तहरीर पर पुलिस ने छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


अतर्रा की रहने वाली इंटर की छात्रा सोमवार को सुबह साइकिल से कालेज जा रही थी। बांदा रोड चूड़ी वाली गली के पास बाइक सवार युवकों ने उसे साइकिल से घसीट लिया और जबरन बाइक पर बैठाने लगे। छात्रा के शोर मचाने पर राहगीर दौड़ पड़े।

अपने को घिरता देख दोनों युवक बाइक से भाग निकले। पिता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बिसंडा रोड निवासी एक गांव का युवक कई दिन से मोबाइल फोन पर पुत्री को परेशान कर रहा था। उसी ने अपने साथी के साथ मिलकर यह घटना की। थानाध्यक्ष राकेश पांडेय ने बताया कि छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें