फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: भाजपा नेता के बेटे की कार का शीशा तोड़कर चोरी की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के पद्माकर चौराहा निवासी भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नन्ना के दरवाजे पर खड़ी उनके पुत्र ऐश्वर्य सिंह की कार का गुरुवार की रात चोरों ने शीशा तोड़ डाला। कार के अंदर घुसकर उसमें रखे कागजातों को अस्त व्यस्त कर दिया।
विज्ञापन

सुबह जब भाजपा नेता के पुत्र ने क्षतिग्रस्त कार को देखा तो बलखंडी नाका पुलिस चौकी में सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए घटना का खुलासा करने का भरोसा दिया है। बताते हैं कि बीती रात चोरों ने बलखंडी नाका क्षेत्र में खुली कई छोटी दुकानों में चाेरी का प्रयास किया था, लेकिन कहीं से चोरों को कुछ भी हाथ नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें