बांंदा। ठेकेदार की धमकी से परेशान होकर युवक ने बेंदाघाट स्थित यमुना नदी में छलांग लगा दी। नदी में मल्लाहों ने देख लिया तो उसे बचा लिया। पिता ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के पिपरगवां गांव निवासी चिंटू (21) तिंदवारी पावर हाउस में आउट सोर्सिंग से बिल निकालने व जमा करने का काम करता है। पिता कृष्ण पाल का आरोप है कि चिंटू के ठेकेदार ने फर्जी तरीके से 53 हजार रुपये की बकाएदारी दिखाते हुए उसे धमकाया था। इससे परेशान होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। देर शाम उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। (संवाद)