फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
खप्टिहा कलां। छेड़छाड़ के आरोपियों को पकड़ने गई यूपी-112 पुलिस पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। पुलिस कर्मियों ने छिपकर जान बचाई। सूचना पर थानाध्यक्ष पैलानी भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। आरोपी भाग गए। पुलिस ने दो आरोपियों की पत्नियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

आरोपियों के विरुद्ध छेड़छाड़ सहित पुलिस पार्टी पर हमला व सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत दो अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज की है। शनिवार की रात सोनकर मोहल्ले में बर्थ-डे पार्टी के दौरान डीजे में बच्चे डांस कर रहे थे। तभी गांव का सुनील, सुशील, गंगा सोनकर व श्रीकृष्ण सोनकर शराब के नशे में आए और डांस कर रही किशोरी का हाथ पकड़कर जमीन में गिरा दिया।
किशोरी के शोर मचाने पर परिजन दौड़े तो तमंचे से हवाई फायर कर भाग गया। रविवार को राजेश सोनकर अपनी लड़की की चौथी के लिए उसकी ससुराल जा रहे थे, तभी आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया और गोली मारने की धमकी दी। साथ में मौजूद किशोरी ने दौड़कर इसकी जानकारी चौकी इंचार्ज प्रकाश द्विवेदी को दी।
विज्ञापन

यूपी-112 मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। पुलिस ने इधर-उधर छिपकर जान बचाई। जानकारी पैलानी थानाध्यक्ष को दी। सूचना मिलते ही पैलानी थानाध्यक्ष उमेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग खड़े हुए।
पुलिस ने मौके से सुनील की पत्नी प्रमिला व सुशील की पत्नी रानी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने छेड़छाड़ सहित पुलिस पार्टी पर हमला करने के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द अन्य आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें