बदौसा। स्व. प्रोफेसर दीनानाथ पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट मेें पहला लीग मैच अतर्रा ने जीता। उसने प्रतिद्वंद्वी टीम कर्वी को पांच विकेट से पराजित किया। टास जीतकर कर्वी टीम के कैप्टन अजहर ने पहले बैटिंग का निर्णय लिया। सुहेल ने 25 गेंदों में 67 रन बनाए। अजहर ने 20 और राहुल ने 13 रनों का सहयोग दिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 151 रन बनाया। गेंदबाज विदित व मानस ने दो-दो विकेट लिए। लकी, अमित और केके ने एक-एक विकेट गिराया।
अतर्रा टीम ने 6 विकेट पर 17.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर कर्वी टीम को पांच विकेट से हरा दिया। विदित ने 67 और शैलेंद्र 32 रन बनाए। मानस ने 14 रनों का सहयोग दिया। कर्वी टीम के गेंदबाज साहिल ने तीन विकेट लिए। इसके पूर्व मैच का उद्घाटन महाविद्यालय प्रबंधक डा. विजय पांडेय ने किया।
दूसरे लीग मैच में रविवार को अदरी (फतेहपुर) की टीम ने बांदा की टीम को 135 रनों से हराकर अगले दौर प्रवेश किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अदरी टीम के हाशिम ने 73 और पीयूष व नीरज ने 30-30 रन बनाए। 6 विकेट के नुकसान पर कुल 223 रनों का स्कोर बनाया। गेंदबाज रेहान ने दो व पुनीत व शिवम ने एक-एक विकेट लिया।
जवाब में बांदा की टीम 14.1 ओवर में 88 रनों पर आल आउट हो गई। रेहान ने 24, लकी व जितेंद्र ने 16-16 रन बनाए। गेंदबाज सचिन ने चार, नीरज व आकाश ने दो-दो विकेट लिए। इस अवसर पर केपी शास्त्री इंटर कालेज के प्राचार्य राजबहादुर त्रिपाठी व पूर्व प्राचार्य जागेश्वर शुक्ला भी उपस्थित थे। टूर्नामेंट संयोजक खलील खां व रक्कू खां ने सभी का आभार जताया। अंपायर शाहनवाज खां शानू और विक्की गुप्ता तथा कमेंटेटर जलील खां और यूनुस खां तथा स्कोरर शुभम पांडेय रहे।