फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक को घायल कर खाईं में पलटा ट्रैक्टर

Fri, 10 Jun 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
रसूलपुर गांव में बालक को रौंदने के बाद पलटा पड़ा ट्रैक्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। घर के बाहर सो रहे 11 वर्षीय बालक के पलंग को रौंदते हुए बालू भरा ट्रैक्टर अंदर घुस गया और खाईं में पलट गया। बालक को गंभीर अवस्था में अस्पताल भर्ती कराया गया। हादसे के बाद चालक भाग निकला। अन्य सड़क हादसों में छह बाइक सवार घायल हो गए। सभी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।  
विज्ञापन


गिरवां थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी रहमत अली का पुत्र मुबीन (11) गुरुवार की रात घर के दरवाजे पर सो रहा था। गिरवां की ओर से आ रहे बालू भरा ट्रैक्टर उसे रौंदता हुआ दीवार से टकराने के बाद पलट गया। मुबीन गंभीर रूप से घायल हो गया। मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। एक अन्य घटना में पन्ना (मध्य प्रदेश) निवासी खुर्शीदा (25) पत्नी मंजूर शुक्रवार को सुबह अपने भाई गुलाम साबिर के साथ बाइक पर मायके लहुरेटा गांव जाते समय गिरकर घायल हो गई। उधर, बिजलीखेड़ा निवासी सुचेता (30) पत्नी प्रमोद कुमार शुक्रवार को सुबह पुत्र के साथ बाइक पर बस स्टैंड जाते समय गिरकर घायल हो गई। देहात कोतवाली क्षेत्र के जौरही गांव निवासी दुर्गेश (12) पुत्र अर्जुन लोडर के पीछे लटक कर यहां आते समय गिरकर घायल हो गया।

उधर, बिसंडा निवासी संतोष गुप्ता (32) पुत्र पट्टू लाल शुक्रवार को सुबह बाइक पर खुरहंड जाते समय एक अन्य बाइक की टक्कर से घायल हो गया। हेलमेट न पहनने से उसके सिर पर गंभीर चोट आई और वह बेहोशी की स्थिति में है। एक अन्य घटना में अतर्रा थाना क्षेत्र के नगवारा गांव निवासी राम सिंह (55) पुत्र फैलू शुक्रवार को सुबह पैदल खुरहंड जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। पैलानी थाना क्षेत्र के रेहुंटा गांव निवासी चुनूबाद (55) पुत्र राम कुमार गुरुवार को देर शाम अपने समधी छोटेलाल के साथ बाइक पर रामपुर गांव जाते समय पीछे से अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें