फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जुआ खेलने वाले अंतरजनपदीय तीन आरोपियों को अतर्रा पुलिस ने पकड़ा

Thu, 11 Dec 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलने वाले अंतरजनपदीय तीन आरोपियों को अतर्रा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से माल-फड़ व तलाशी के दौरान एक लाख 120 रुपये, तमंचा व कारतूस सहित चार पहिया वाहन बरामद किया गया है। मुख्य आरोपी रामभवन पर गांजा तस्करी व विस्फोटक अधिनियम जैसे सात मामले दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक अतर्रा ऋषिदेव सिंह ने बताया कि अतर्रा पुलिस ने ऐचवारी गांव की पुलिया के पास छापा मारकर चित्रकूट जनपद के भूंधरी गांव निवासी रामभवन, कुबेरगंज निवासी विनोद, चकला गांव निवासी राजकुमार को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह बांदा, चित्रकूट व आसपास के जनपदों में जुआ खेलने वा खिलवाने का काम करते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें