फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक अध्यापक ने जहर खाया

Tue, 15 Sep 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षामित्रों के सहायक अध्यापक बनने के मामले में हाईकोर्ट के आदेश से आहत एक सहायक अध्यापक ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। परिवारीजनों और साथियों ने उन्हें मौदहा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


जसपुरा निवासी कामता प्रसाद (45) शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक बने हैं। उनकी तैनाती विधातापुरवा के प्राथमिक स्कूल में है। सोमवार को स्कूल से आने के बाद घर में गुमसुम थे। घर पर ही उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालों को इसका पता चला।

घरवालों ने उनके विभागीय साथियों को सूचना दी। सभी ने उन्हें सीमावर्ती मौदहा (हमीरपुर) के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। घरवालों के मुताबिक हाईकोर्ट के आदेश के बाद से वे परेशान हैं। जसपुरा थानाध्यक्ष महेश कुमार ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें