फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट फायरिंग, एक घायल

Mon, 31 Aug 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोनिया मोहाल में शनिवार की रात नशेबाजी के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग हो गई। पिटाई से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


नोनिया मोहाल स्थित मंदिर के नजदीक बने कुएं की जगत में बैठकर कुछ युवक शराब पी रहे थे। उक्त युवकों ने वहां से गुजरे राजगीर चुन्नीलाल (मरही माता मंदिर) को बेवजह पीट दिया। इसकी सूचना पर चुन्नीलाल पक्ष के कई लोग आ गए। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई।

कुछ लोगों ने हवाई फायर भी किए। पुलिस के आने की भनक लगते ही दोनों गुट भाग खड़े हुए। मारपीट में घायल चुन्नीलाल को घरवालों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत होने पर डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। बलखंडी नाका चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि रात में ही घटनास्थल पर दबिश देकर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि किसी ने कंट्रोल रूम में गोली चलने की सूचना दी थी। पुलिस तुरंत मौके पहुंच गई। मामला मारपीट का पाया गया। दोनों पक्षों की ओर से मारपीट का मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें