सिधौली क्षेत्र में गेहूं के खेत में लगी आग को बुझाते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खत्रीपहाड़। शार्ट सर्किट से लगी आग से खलिहान में रखी 16 बीघे की फसल जलकर नष्ट हो गई। एक मकान व गृहस्थी भी चपेट में आ गई। गिरवां क्षेत्र के कोलावल रायपुर के पुरवा में फूलचंद व उसके भाई रामप्रसाद के खलिहान में रविवार को शाम शार्ट सर्किट से आग लग गई। जब तक ग्रामीणों ने आग बुझाई 16 बीघा की फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना के डेढ़ घंटे बाद भी दमकल कर्मी आग बुझाने नहीं पहुंचे। खलिहान के नजदीक शिवलाल यादव का घर भी चपेट में आ गया। भूसा व अनाज जलकर खाक हो गया।