फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्सी रेस में आरजू और खुशनुमा अव्वल

Sun, 31 Jan 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। खानकाह इंटर कालेज का तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद खत्म हो गए। शनिवार को समापन पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे गए। उधर, मोहन पुरवा में बड़ोखर ब्लाक की क्षेत्रीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


कुर्सी रेस महिला वर्ग में आरजू व खुशनुमा और प्राइमरी व जूनियर में रमजान व शहनवाज अंसारी तथा साहिल व मोहम्मद सिद्दीक विजेता बने।

स्लो साइकिल पुरुष में मोहम्मद इरशाद और महिला में शबनम, नींबू चम्मच रेस जूनियर में सोनिया मंसूरी व मुस्कान और सीनियर में आरजू व शैलानाज ने जीत हासिल की।

कबड्डी में सलीम इलेवन विजेता और फरमान इलेवन उपविजेता रहे। सुई-डोरा रेस में शांति व तसमिया ने बाजी जीती।

दौड़ प्रतियोगिताओं में एहतिशाम, मो. लईक, मो. समीर, जफर, मो. जैद, किशन, सोनिया मंसूरी, सल्तनत, शबीना, खुशनुमा, मो. अली, सैफान अली इलाही, निशां, सबीहा, तौसीफ, इरफान मंसूरी, आतिफ, सादिक, अनस, सुनील, सूरज, दिलशाद आदि विजयी रहे।
विज्ञापन


मंडल खेल अधिकारी पीके सिंह, स्कूल प्रबंधक हाजी मोहम्मद फारूक, सचिव कमरुद्दीन खां आदि ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे।

प्रधानाचार्य मोहम्मद शफीक खां, खेल शिक्षक शाहिद वली खां, मुशीर अहमद, मोहम्मद शफीक, कृष्णकांत पांडेय, जमीर अहमद, शहाना, तारिक मंसूर, अजीत सिंह, दरकशां बेगम, उस्मान, दीपक सिंह सहित स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मोहम्मद बाकर ने किया।

उधर, मोहन पुरवा में क्षेत्रीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित हुई। खो-खो जूनियर बालक में मोहन पुरवा प्रथम व बोधी पुरवा द्वितीय, बालिका में मोहन पुरवा प्रथम व भूरागढ़ द्वितीय रहे।

कबड्डी जूनियर बालक में मोहन पुरवा प्रथम व गोयरा द्वितीय, बालिका में मोहन पुरवा व भूरागढ़, लंबी कूद जूनियर बालक में गोयरा, बालिका मेें बोधी पुरवा व मोहन पुरवा और 100 मीटर दौड़ में भूरागढ़ व अछरौड़ प्रथम व द्वितीय रहे।

इस अवसर पर एबीएसए जय करन प्रजापति, एबीआरसी इसहाकुद्दीर व कमल सिंह, एनपीआरसी भाऊराम व दिलीप सिंह साहित व्यायाम शिक्षक सुघर सिंह, प्रधानाध्यापक अब्दुल वहीद सिद्दीकी, बाबा फरीद अहमद, शिव प्रकाश, अमर सिंह, संतोष खरे, अरविंद सिंह, जयराम सिंह आदि टीचर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें