फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा ने दी चेतावनी

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने आए ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा की बांदा इकाई ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर पिछले तीन दिनों में प्रदेश में कई ब्राह्मणों की हत्याओं पर चिंता जताते हुए तत्काल इन पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो लखनऊ में उनका संगठन अपनी आवाज बुलंद करेगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुभाषचंद्र मिश्रा के नेतृत्व में महासभा की महिला व पुरुष कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट को दिए ज्ञापन में झांसी में एक ही परिवार के चार ब्राह्मणों, लखनऊ में कमलेश तिवारी और मेरठ में अधिवक्ता मुकेश शर्मा की हत्या का हवाला देकर कहा है कि जंगलराज बहुत हो गया। ब्राह्मणों की निर्मम हत्याओं से प्रदेश में अपने को लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सरकार साजिशकर्ताओं व बदमाशों को कड़ी सजा दे। अब किसी ब्राह्मण की हत्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें