फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: एआरटीओ ने सीज किए 17 ओवरलोड ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने ओवरलोड ट्रकों को सीज किया। पांच वाहनों का चालान किया गया। बुधवार की देर रात चेकिंग के दौरान थाना मरका, बबेरू, तिंदवारी क्षेत्र में 17 वाहनों को सीज किया गया। एआरटीओ शंकरजी सिंह ने कहा कि ओवरलोडिंग किसी दशा में नहीं चलने दी जाएगी। कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। मालूम हो कि तमाम सख्ती के बावजूद बालू खदानों से ओवरलोड ट्रक निकाले जा रहे हैं। संभागीय परिवहन विभाग ने भी नकेल कसने के लिए चेकिंग अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें