नरैनी। सूने घर में 11वीं की छात्रा ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कालिंजर थाना क्षेत्र के गोरे मऊकला गांव निवासी रिंकी (18) अपनी बड़ी बहन नरैनी के देविन नगर निवासी प्रियंका के साथ रहकर पढ़ाई करती थी। गुरुवार की देर शाम सूना मौका पाकर जहर खा लिया। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां डाॅ. अजय विश्वकर्मा ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। छात्रा कस्बा के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन कारण नहीं बता सके हैं। (संवाद)