कार्यशाला में उपस्थित छात्र-छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
ललित कला मंच द्वारा आयोजित पांच दिवसीय कला शिक्षा संकाय कार्यशाला की शनिवार को शुरुआत हुई। क्षेत्रीय विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ने कहा कि कार्यशाला में बच्चों को अच्छी जानकारियां सीखने को मिलेंगी। यही प्रतिभाएं संस्कारित होकर आगे बढ़ेंगी और देश का नाम रोशन करेंगी।
अध्यक्षता कर रहे शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य अशोक उपाध्याय ने भी संबोधित किया। मंच प्रबंधक वेदमित्र गुप्त और संयोजक नरेंद्र अवस्थी ने कार्यशाला के बारे में बताया। संस्थापक लालमन ने कहा कि कलाओं से व्यक्ति का जीवन सुखमय होता है।
कार्यशाला बहुमुखी विकास में सहायक होगा। साथ ही कुआं-तालाब बचाओ के लिए भी प्रेरित किया गया। इस अवसर पर श्यामजी मिश्र, जयकिशन सेठी, अर्चना पटेल, महेंद्र प्रताप, निखिल सोनी, राजेश, हरिश्चंद्र यादव, देवेंद्र सिंह, लोकेश, कुमारी शैलजा, दिव्यांशी सिंह, प्रदीप कुमार आदि उपस्थित रहे। संचालन निदेशक लवरुद्र प्रताप ने किया।