फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कला उत्सव में जीजीआईसी का जलवा

Tue, 03 Nov 2015 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कला उत्सव एक विरासत प्रतियोगिताओं में मेजबान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं का दबदबा रहा। संगीत, दृश्य कला व लोक नृत्य में जीजीआईसी ने अव्वल रहा। नाट्य कला में आर्य कन्या की छात्राओं ने जलवा दिखाया।
विज्ञापन


राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मंगलवार को कला उत्सव कार्यक्रम में कई बालिका इंटर कॉलेजों की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर आयोजित संगीत प्रतियोगिता में जीजीआईसी की ग्रुप लीडर अर्पिता की टीम अव्वल रही। आर्यकन्या इंटर कॉलेज ने ग्रुप लीडर शिवांगी मिश्रा की अगुवाई में दूसरा व भगवती ओमर बालिका इंटर कॉलेज ने ग्रुप लीडर खुशी गुप्ता की अगुवाई में तीसरा स्थान हासिल किया। नाट्य कला में आर्यकन्या की ग्रुप लीडर शानू त्रिपाठी की अगुवाई में पहला स्थान हासिल किया।

जबकि जीजीआईसी की ग्रुप लीडर मंजू पाल की अगुवाई में टीम ने दूसरा स्थान तथा भगवती ओमर बालिका इंटर कॉलेज की ग्रुप लीडर प्रार्थना गुप्ता की अगुवाई में तीसरा स्थान अर्जित किया। दृश्य कला में जीजीआईसी ने बाजी मारी। ग्रुप लीडर आकांक्षा कुशवाहा की टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया। भगवती ओमर की ग्रुप लीडर काजल जैन दूसरे तथा आर्यकन्या की ग्रुप लीडर शिवानी की टीम तीसरे नंबर पर रही। लोकनृत्य में मेजबान जीजीआईसी की ग्रुप लीडर पल्लवी पांडेय ने पहला, भगवती ओमर की ग्रुप लीडर प्रेरणा वर्मा की टीम ने दूसरा व आर्य कन्या की ग्रुप लीडर शिवांगी मिश्रा की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


 निर्णायक मंडल में डॉ.मनोरमा अग्रवाल, श्रद्धा निगम, शोभा अवस्थी, साधना प्रजापति व दीनदयाल सोनी रहे। संचालन निमिषा रंजन, आशा शुक्ला, ममता पराशर, प्रेमलता, सीमा वर्मा ने किया। प्रधानाचार्य शशिकला ने आभार व्यक्त किया। आयोजन अध्यक्ष डीआईओएस हिफजुर्रहमान व संयोजक प्रधानाचार्य शशिकला सिंह रहीं। जीआईसी उप प्रधानाचार्य राजकुमार सिंह, आर्यकन्या इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य निर्मला, भगवती ओमर कॉलेज प्रधानाचार्य लक्षणा पांडेय मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें