फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 11 हजार रिश्वत लेते धरे गए एआरएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को एंटी करप्शन टीम ने संविदा चालक से 11 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। टीम एआरएम को उनके दफ्तर से पकड़कर कोतवाली लाई। यहां मामले की लिखापढ़ी की गई। गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

बिसंडा से पलहरी निवासी रोडवेज के संविदा चालक नवल किशोर ने एंटी करप्शन टीम को सूचना दी थी कि एआरएम लक्ष्मण सिंह से उससे दोबारा ड्यूटी लगवाने के नाम पर 11 हजार रुपये मांग रहे हैं। बताया कि करीब दो माह पूर्व रायबरेली रूट पर उसकी बस सड़क हादसे का शिकार हो गई थी। इस कारण उसे ड्यूटी से हटा दिया गया था। उसने एआरएम से संपर्क किया तो उन्होंने रुपये मांगे।
बुधवार को टीम ने उसे पांच-पांच सौ के 22 (11 हजार रुपये) नोट देकर एआरएम दफ्तर भेजा। जैसे ही नवल ने पाउडर लगे नोट एआरएम को दिए तभी टीम ने रंगेहाथ पकड़ लिया। टीम में निरीक्षक महेश दुबे, साबिर अली व शारदा प्रसाद आदि रहे। निरीक्षक के मुताबिक एआरएम को गुरुवार को लखनऊ न्यायालय में पेश किया जाएगा। उधर, कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि एआरएम के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति व रिश्वत लेने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें