फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सिर पर चोट और फंदे से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। घर के बरामदे में विवाहिता का शव फंदे से लटका पाया गया। महिला के सिर में चोट लगी होने से आंगन में ब्लड पड़ा मिला। पति की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने दहेज में कार व तीन तोला सोने की मांग को लेकर प्रताड़ित कर मारपीट कर हत्या करने की तहरीर कोतवाली में दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया है। पति प्राइवेट में जीएसटी सलाहकार बताया जा रहा है। शहर कोतवाली क्षेत्र के छोटी बाजार मोहल्ला निवासी पूजा (27) का शव मंगलवार की देर शाम घर के बरामदे में संदिग्ध परिस्थिति में दुपट्टे से फंदे में लटकी मिली। सिर में चोट होने से खून भी आंगन में पड़ा मिला। घटना के समय पति शोभित गुप्ता व सास मौजूद थीं। पति ने अपनी ससुराल देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव में फोन कर पूजा के खुदकुशी कर लिए जाने की जानकारी दी।
मौके पर पूजा के पिता दुर्गा प्रसाद गुप्ता व भाई मोनू पहुंचा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। शहर कोतवाल अनूप दुबे व कालवन गंज चौकी प्रभारी ने जांच की। पिता दुर्गा प्रसाद ने बताया कि उसका दामाद शाेभित प्राइवेट में जीएसटी सलाहकार है। वर्ष 2018 में उसने अपनी पुत्री का विवाह शोभित के साथ किया था। शादी के बाद से पति शोभित व सास दहेज में कार व तीन तोला सोने की चेन की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन

इसी के चलते उन्होंने उसकी पुत्री के साथ मारपीट कर उसे फंदे से लटकाकर मार डाला है। पूजा के एक चार माह का पुत्र भी है। पिता ने कोतवाली में आरोपी पति व सास के खिलाफ तहरीर दी है। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में लिया गया है। पिता की ओर से तहरीर मिल गई है। शव के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें