फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र पर बहस, 28 सितंबर मिली तारीख

Fri, 18 Sep 2026 11:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूट जेल में विधायक अब्बास अंसारी व पत्नी निकहत की मुलाकात के मामले में शुक्रवार को भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में पूर्व सपा महामंत्री फराज खान के अधिवक्ता ने डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र पर बहस की।
विज्ञापन

विधायक अब्बास अंसारी, पत्नी निकहत, तत्कालीन जेल अधीक्षक अशोक सागर, जेलर संतोष कुमार, डिप्टी जेलर चंद्रकला, जेल कैंटीन संचालक नवनीत सचान ने न्यायालय में अपनी हाजिरी माफी की अर्जी लगाई। न्यायालय ने केस की अगली तारीख अब 28 सितंबर निर्धारित की है।

बता दें कि 10 फरवरी 2023 को चित्रकूट जेल में तत्कालीन जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से छापा मारा था। इस दौरान अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत तत्कालीन जेल अधीक्षक के कक्ष में मिली थीं। जांच में सामने आया था कि वह नियमों के विपरीत लंबे समय तक जेल परिसर में मौजूद रहीं थीं।
विज्ञापन

मामले में चित्रकूट की कर्वी कोतवाली में विधायक अब्बास अंसारी, पत्नी निकहत, चालक न्याज, तत्कालीन जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर, जेलर संतोष कुमार, डिप्टी जेलर चंद्रकला, जेल कैंटीन संचालक नवनीत सचान, सपा महामंत्री फराज खान समेत 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
शासन स्तर से गठित विशेष जांच दल ने मामले की जांच कराई थी। जांच में आरोप लगाए गए थे कि जेल में अब्बास अंसारी को विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जातीं थीं। मुलाकात के एवज में जेल अधिकारियों को नकदी और उपहार दिए जाते थे। यह मामला बांदा के भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में चल रहा है। इसकी सुनवाई शुक्रवार को निर्धारित थी। न्यायालय ने अब इस मामले की अगली तारीख 28 सितंबर निर्धारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें