फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए 15 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय एकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र व्यक्ति 15 अक्तूबर तक जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन


जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अभिषेक चौधरी ने बताया कि चयनित व्यक्ति को गुरु गोविंद सिंह के जन्मदिवस पर एक लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। पात्रता यह है कि आवेदक को पहले यह पुरस्कार कभी न मिला हो। उसके विरुद्ध कोई आपराधिक मामला लंबित नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें