फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्री और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। भारत सरकार द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजना में 2019-20 के लिए अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं से छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। यह 31 अक्तूबर तक किए जाएंगे। आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए शर्त यह है कि उन्होंने पिछली कक्षा में 50 फीसदी से कम अंक न पाए हों। आय भी निर्धारित है।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी डा. प्रीति लता ने विभागीय निदेशक के पत्र का हवाला देकर बताया कि अल्पसंख्यक समुदाय (मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, पारसी एवं जैन) के छात्र-छात्राओं को प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक और मेरिट कम मींस छात्रवृत्तियां दी जाएंगी। इसके लिए आवेदन 15 जुलाई से चालू हो गए हैं।
प्री-मैट्रिक के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर और पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम मींस के लिए अंतिम तिथि 31 अक्तूबर 2019 निर्धारित की गई है। अभिभावक की वार्षिक आय प्री-मैट्रिक में एक लाख, पोस्ट मैट्रिक में दो लाख और मेरिट कम मींस में छात्रवृत्ति के लिए ढाई लाख रुपये से अधिक न हो। आय प्रमाणपत्र तहसील से जारी हुआ हो।
विज्ञापन

बताया कि आवेदन के लिए भारत सरकार की संबंधित वेबसाइट पर उपलब्ध सॉफ्टवेयर में निर्धारित समय से आवेदन फार्म भरना होगा। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने यह भी बताया कि इन तीन छात्रवृत्तियों अथवा राज्य सरकार द्वारा संचालित (पूर्व दशम/दशमोत्तर) छात्रवृत्ति में से किसी एक छात्रवृत्ति के लिए ही आवेदन करें। संबंधित शिक्षण संस्थाएं आवेदन फार्म को अपनी लॉगिन आईडी से अग्रसारित करें। अन्यथा की स्थिति में शिक्षण संस्थान की ही सारी जिम्मेदारी होगी।
अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने स्कूलों के प्रबंधक/प्रधानाचार्यों से कहा है कि सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त मदरसों में अध्ययनरत पात्र अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को केंद्र पुरोधानित अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति में ऑनलाइन आवेदन के लिए प्रेरित करें। सत्यापन के बाद ही इसे ऑनलाइन अग्रसारित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें