फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शालीनता से पेश आएं, विभाग की छवि बचाएं

Sat, 05 Jan 2019 11:51 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
बदौसा थाने में समस्याएं और फरियादें सुनते डीएम और एसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

डीएम हीरालाल और एसपी गणेश प्रसाद साहा ने शनिवार को थाना समाधान दिवस के दौरान बदौसा और अतर्रा थानों का निरीक्षण किया। थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि कंडम वाहन नीलाम कराकर राजस्व की क्षति बचाएं। दोनों अफसरों ने फरियादियों से उनकी समस्याएं सुनीं। पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिए कि फरियादियों से शालीनता के साथ पेश आएं, ताकि विभाग की छवि धूमिल न हो।

विज्ञापन


लेखपालों के कार्यों की समीक्षा में डीएम ने उदयपुर के लेखपाल राकेश कुमार द्वारा गांव से संबंधित सही जानकारियां न दे पाने और खतौनी के हिसाब से तालाब न खुदवाने पर प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश एसडीएम सौरभ शुक्ला को दिए। डीएम ने कहा कि जिले की दो बड़ी समस्याओं अन्ना प्रथा और पेयजल को हर हाल में दूर किया जाएगा। हर सोमवार को चकबंदी लेखपालों की मीटिंग के निर्देश दिए। अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि आम लोगों से इतना संपर्क करें कि उन्हें विश्वास हो जाए कि उनकी समस्याओं का समाधान होगा। एसपी ने क्षेत्राधिकारियों से कहा कि फरियादियों से अच्छा सुलूक करें। गायों की सींगों पर लगाने के लिए चकबंदी लेखपाल रामलाल यादव को रिफलेक्टर उपलब्ध कराने को कहा। डीएम व एसपी ने एक वृद्धा को कंबल भेंट किया। 
 

अन्ना प्रथा उन्मूलन में लेखपाल की सराहना 
भदावल (कुल्लू खेड़ा, अतर्रा) गांव के राजस्व लेखपाल रामराज यादव द्वारा अपने गांव में अन्ना गायों के लिए किए गए प्रयास को डीएम, एसपी ने सराहा और प्रशंसापत्र देने का भरोसा दिलाया। लेखपाल ने कुल्लूखेड़ा गांव में सभी अन्ना जानवरों के लिए तार और बांस से फेंसिंग कराकर चारे-पानी की व्यवस्था कराई है। ऐसा वे दो साल से कर रहे हैं। गांव में अन्ना प्रथा नहीं है। 
विज्ञापन

 
स्टार्टअप समिट की समीक्षा 
28 से 30 जनवरी तक मेडिकल कालेज में जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में हो रहे तीन दिवसीय इनोवेशन स्टार्टअप समिट की तैयारियों को लेकर शनिवार को शाम डीएम हीरा लाल ने कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। बाद में आयोजन स्थल मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि 7 जनवरी को शाम विकास भवन में पुन: बैठक होगी। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. संतोष कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार, डिप्टी कलेक्टर मंसूर अहमद  व संदीप कुमार, डीआईओएस हिफजुर्रहमान, बीएसए हरिश्चंद्रनाथ, विज्ञान क्लब के शनि कुमार, व्यापारी नेता मनो1ज जैन व अमित सेठ भोलू, शिवपूजन गुप्ता आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें