फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बैडमिंटन में अनुष्का व अमित कुमार विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन मेजर ध्यानचन्द स्पोट्स स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में महिला वर्ग से अनुष्का (कृषि महाविद्यालय) तथा पुरुष वर्ग में अमित कुमार (उद्यान महाविद्यालय) विजेता रहे। इस अवसर पर कुलपति प्रो नरेन्द प्रताप सिंह ने विश्वविद्यालय में खेलों को उच्च स्तर पर ले जाने के लिए फिट इण्डिया कार्यक्रम के तहत विभिन्न खेलकूद के कार्यक्रम को छात्रों के लिए आयोजित कराने की बात कही।
विज्ञापन

पुरुष एकल वर्ग में प्रतियोगिता का फाइनल अमित कुमार (उद्यान महाविद्यालय) तथा अशुमेन्द्र सिंह (कृषि महाविद्यालय) के बीच खेला गया। जिसमें अमित कुमार ने तीन सेट के रोमांचक मुकाबले में 2-1 से जीत हासिल की। महिला वर्ग की एकल प्रतियोगिता में अनुष्का सिंह (कृषि महाविद्यालय) ने याषिका (उद्यान महाविद्यालय) को 2-0 से हराकर फाइनल में विजेता बनी।
पुरुष वर्ग में प्रथम अमित कुमार, द्वितीय अशुमेन्द्र सिंह, तृतीय गगन तथा महिला वर्ग में प्रथम अनुष्का सिंह, द्वितीय याशिका, तृतीय अर्पिता द्विवेदी रही। प्रोफेसर अजय कुमार सिंह ने सभी खिलाडि़यों को इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने में अनुशासन के लिए प्रोत्साहित किया। मैच में रेफरी सतेन्द्र वर्मा, शारीरिक शिक्षक सेन्टजेवियर द्वारा दोनों वर्गो की सभी प्रतियोगिताओं को कराया। इस मौके पर अभिषेक कालिया, धीरेन्द्र सिंह, डॉ.. सौरभ, डॉ.. वैशाली गंगवार, यश गौतम, आशुतोष राय और अभिषेक कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें