फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में एक और गैस एजेंसी खुली

Thu, 27 Aug 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के घरेलू गैस उपभोक्ताओं को अब एक और गैस एजेंसी से सिलेंडर हासिल हो सकेंगे। गुरुवार को इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड के उप सहायक महाप्रबंधक राकेश कुमार गुप्ता ने जेल रोड स्थित शर्मिला गैस एजेंसी का उद्घाटन किया। फिलहाल 5000 गैस कनेक्शन धारकों को नई एजेंसी से जोड़ा जा रहा है। यह सभी कनेक्शन धारक आराधना गैस सर्विस (बांदा) में पंजीकृत हैं।
विज्ञापन


उप सहायक महाप्रबंधक ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा देने के मद्देनजर आराधना गैस एजेंसी के 5000 कनेक्शन नई एजेंसी में ट्रांसफर किए जा रहे हैं। ग्राहक अपनी पासबुक नई एजेंसी से अपडेट करा लें। एजेंसी की संचालक शर्मिला प्रकाश ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जाएगा।

इस मौके पर आराधना गैस एजेंसी के रामेंद्र शर्मा, आराधना शर्मा, राज कुमार (अतर्रा), जमुना प्रसाद (बबेरू), एचके वर्मा (तिंदवारी), आशिक (कोर्रही) सहित जिला पंचायत अध्यक्ष और महोखर गैस एजेंसी के संचालक बल्देव वर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


उधर, आराधना एजेंसी के रामेंद्र शर्मा ने बताया कि नई एजेंसी को ट्रांसफर किए जा रहे 5000 कनेक्शन धारकों का चयन रेंडम आधार पर किया गया है। इसमें ग्राहक जब पर्ची कटवाने आएंगे तो उन्हें जानकारी दे दी जाएगी। बुकिंग और वितरण का काम नई एजेंसी में शुरू हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें