फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: एक और बच्चे को हुआ डेंगू, संख्या आठ हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। प्राइवेट जांच में एक और डेंगू का मरीज मिला है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक जिले में डेंगू मरीजों की संख्या आठ पहुंच गई है। इनमें चार सरकारी जांच में व चार प्राइवेट जांच में शामिल हैं।
विज्ञापन

बारिश थमने के साथ ही वायरल, जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। डेंगू का डर भी लोगों को सताने लगा है। मरका थाना क्षेत्र के गांव साड़ा निवासी उदित (5) पुत्र कमलेश कई दिनों से बुखार से पीड़ित है। उसका सरकारी समेत निजी अस्पताल में इलाज कराया गया, लेकिन सुधार नहीं हुआ। उसकी निजी पैथालॉजी में जांच कराई गई तो उसे डेंगू निकला। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, जिला अस्पताल की पैथालॉजी में बृहस्पतिवार को 18 बुखार पीड़ित मरीजो की डेंगू जांच के लिए सैंपल लगाए गए, लेकिन किसी को डेंगू नहीं निकला। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें