फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अनियंत्रित ट्रक से बचने में स्लीपर में घुसी दूसरी बस, यात्री की मौत व 14 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के चैनेज नंबर 62 पर देहात कोतवाली के पिपरी गांव के पास मंगलवार को अनियंत्रित हुए ट्रक से बचने में एक बस दूसरी में पीछे से घुस गई। हादसे में यात्री की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह पांच बजे के करीब चित्रकूट से ट्रक में सीमेंट लेकर आगरा जा रहे चालक अंकित को झपकी आ गई। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर देहात कोतवाली क्षेत्र के पिपरी गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के चैनेज नंबर 62 की रेलिंग तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंच गया।
सामने से आई सवारियों से भरी स्लीपर बस के चालक ने ब्रेक लगाया दिया। इसी दौरान तो पीछे से आई दूसरी स्लीपर बस उसमें घुस गई। हादसे में आगे वाली बस में सवार चित्रकूट के राजापुर निवासी सुग्रीव सोनकर (45) की मौत हो गई। उसी बस में सवार 13 अन्य यात्री और ट्रक चालक घायल हो गया। बस में कुल 40 यात्री सवार थे।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी मिलने पर यूपीडा व डायल-112 टीम के साथ देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज भी आए गए। घायलों को ट्रामा सेंटर लाया गया।
यहां से सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल फिर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। गनीमत रही कि पीछे से टक्कर मारने वाली बस में बैठे किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। दूसरी बस और उसके यात्रियों को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया। इधर, एएसपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह हुए घायल : ट्रक चालक बहराइच निवासी अंकित (24), तिंदवारी निवासी रामबाबू (26), मध्य प्रदेश के सीपरी जिले के धामंटूक गांव निवासी सुनीता बाई (50), घनश्याम बाई (45), रामकली (50), शिवपुरी मोराई गांव निवासी शिशुपाल (34), राहुल (25), सनी प्रजापति (25), गिरीराज (22), करनाल सिंह (40), शिवानी (20), शारदा बाई (50), बंटी रघुवंशी (30), तिंदवारी गांव निवासी रामबाबू (25) गंंभीर घायल हो गए।

साइड स्टोरी


ड्राइवर के पास बस रुकवाने के लिए आया था सुग्रीव, तभी हुआ हादसा
- पीछे से आई बस की टक्कर से वह बस से एक्सप्रेसवे से निकले नाले में गिरा
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। चित्रकूट के राजापुर गांव निवासी सुग्रीव सोनकर मध्य प्रदेश के अशोक नगर से प्राइवेट बस में सवार हुए थे। उन्हें चित्रकूट जाना था। देहात कोतवाली क्षेत्र के पिपरी गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के चैनेज नंबर 62 के पास हादसे के समय सुग्रीव को लघुशंका लगी तो वह पीछे वाली सीट से उठकर ड्राइवर के पास पहुंचे थे। ड्राइवर से कहकर बस रुकवाने के लिए कह ही रहा था कि पीछे से आई बस ने उसकी बस को टक्कर मार दी।
सुग्रीव बस से थिटककर बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से निकले नाले में जा गिरा था। हादसे के बाद यात्रियों ने उसे नाले से निकाला था, उसे अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज का कहना है कि अगर ट्रक रेलिंग को तोड़कर नाले में लटक जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
उधर, सुग्रीव के छोटे भाई अनिल ने बताया कि सुग्रीव भोपाल में काटन का काम करते थे। वह प्राइवेट बस से भोपाल से गांव आ रहे थे। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में हादसे की सूचना मिलने पर वह अस्पताल पहुंचे हैं। सुग्रीव चार भाइयों में बड़े थे। घर में पत्नी सुशीला व दो पुत्र दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें