फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने बांधा समा

Wed, 16 Dec 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सेंट पॉल्स स्कूल का वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मनाया गया। छात्राओं ने क्लैसिक और भक्ति गीतों पर नृत्य कर धमाल मचाया। सेंटा क्लाज ने बच्चों को क्रिसमस गिफ्ट व मिठाइयां दी।
विज्ञापन


रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित सेंट पॉल्स स्कूल के वार्षिकोत्सव की शुरुआत फादर वाई रसकिन ने जीसस क्राइस्ट प्रार्थना से की। छात्रा कृतिका, शिवानी, अंकिता, आकांक्षा व राशि ने वंदना गीत प्रस्तुत किया।

छात्र हिमांशु राज, सौरभ, सूर्यांश व त्रिदेव ने ड्रामा पेश कर वाहवाही लूटी। छात्रा खुशी, अर्पित, प्रिया ने क्रिसमस गीत सुनाया तो दिव्या, कनक, इल्मा ने कोई मिल गया गीत में धमाल मचाया।
विज्ञापन


छात्रा आस्था, एलिजा, वर्तिका ने बुमरो-बुमरो गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। ऐश्वर्य प्रताप सिंह का गीत जी करदा सराहा गया। कनक व दिव्या ने चितिया कलाइयां गीत पर मंत्रमुग्ध किया।

साल्वी, इशिका, दीपिका ने घोड़े जैसी चाल, वर्तिका, एलिजा ने सानिया सुपर स्टार जैसे गीतों पर मन मोहा। छात्र-छात्राओं के फैशन शो ने भी वाहवाही लूटी। प्रिंसिपल एस्टर रसकिन ने बच्चों को पुरस्कृत किय।
विज्ञापन


टीचर्स शिवहरी प्रसाद, जमुना प्रसाद, अशोक सोनी, मिस विनीता, प्रिया, अनामिका, दुर्गेश, शिप्रा ने बच्चों का सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें