फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बांधा समां

Mon, 16 Nov 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने गीत-नृत्य व रामलीला मंचन से दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया।
विज्ञापन


बीपीएमपी ओमर इंटर कालेज के स्थापना दिवस पर सोमवार को छात्रा निकिताशा जैन ने सरस्वती वंदना व गीत प्रस्तुत किया। छोटे-बच्चों ने छुक-छुक, छुक-छुक रेल चली है जीवन की गीत प्रस्तुत कर समां बांधा।

शिक्षिका विजयश्री द्वारा प्रस्तुत तुलसी पूजन कार्यक्रम सराहा गया। फूलचंद्र व रामकृपाल द्वारा निर्देशित सीता स्वयंवर व परशुराम-लक्ष्मण संवाद की लीला का मंचन कर बच्चों ने मन मोहा।
विज्ञापन


शिवांशु गुप्ता, आशीष तिवारी, उत्कर्ष साहू, ऋषभ रुपौलिया, स्नेहा सोनी, स्वतंत्र साहू, सौरभ सिंह इत्यादि छात्रों ने आकर्षक नृत्य व गीत प्रस्तुत किए।

विज्ञान प्रदर्शनी में प्रमुख राजेश द्विवेदी के निर्देशन में बाल विज्ञानियों ने आकर्षक माडल प्रस्तुत किए। प्रबंधक हरिभजन गुप्ता ने छात्रों व शिक्षकों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


इसके पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यालय अध्यक्ष बसंतलाल सर्राफ, विजय ओमर, सुनील ओमर, संयोजिता, मीना शुक्ला, प्रधानाचार्य लक्षणा पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें